Live

BIHAR NEWS

कोसदरिया गांव में जल संकट, सरकारी प्रयासों के बावजूद स्थिति गंभीर

S
Simran Chaudharyलेखक

NAWADA : हरदिया पंचायत स्थित कोसदरिया गांव में जल संकट एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है, यहां के 12 घरों का मुख्य जलस्रोत एक पुराना कुआं है जो अब सूखने के कगार पर है। भीषण गर्मी में यह कुआं अपनी क्षमता से बाहर जाकर ग्रामीणों के लिए पानी की आपूर्ति करने में नाकाम हो जाता है। सरकार द्वारा नल से जल आपूर्ति की व्यवस्था का दावा किया गया था लेकिन हकीकत कुछ और ही है ग्रामीणों को आज भी पीने का पानी और दैनिक उपयोग के लिए जलाशयों से गंदा पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ती है। कुएं के सूखने के बाद, बदबूदार पानी से काम चलाना पड़ता है जिससे न केवल पीने का पानी बल्कि नहाने-धोने और मवेशियों के लिए भी समस्या उत्पन्न हो रही है।

गांव में लगभग 15-20 परिवार कुल 50 से अधिक लोग इस संकट का सामना कर रहे हैं, स्थानीय निवासी कुंवर मुंडा और कर्म सिंह मुंडा ने सरकार से आग्रह किया है कि गांव में जल संकट को दूर करने के लिए नए कुएं की खुदाई और चापाकल की व्यवस्था की जाए। रजौली प्रखंड के बीडीओ संजीव झा ने इस संकट को गंभीरता से लेते हुए कहा कि कोसदरिया गांव में जल संकट और सड़क की समस्याओं को शीघ्र हल किया जाएगा, इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा जाएगा जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें