Live

Bihar News

नवादा में विदेशी पर्यटकों के साथ मारपीट,आरोपी नारदीगंज के कोशला से गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

नवादा : बिहार के नवादा जिले में विदेशी पर्यटक के साथ मारपीट हुई । मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

दरअसल 24 नवंबर 2025 की दिन करीब 1 बजे राजगीर–गया मुख्य मार्ग पर हिसुआ थाना क्षेत्र के बस्ती विघा में एक मोटरसाइकिल सवार द्वारा भूटान एवं पश्चिम वांगाल पर्यटकों की कार का पीछा कर जबरन रोक लिया गया। इसके बाद आरोपी ने पर्यटकों पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पीड़ित पर्यटकों ने इस घटना की शिकायत हिसुआ थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों परIPCकी धारा

126(2), 115(2), 305(3), 109, 324(4), 352, 351 (2)के तहत केस नंबर668/25,दिनांक28.11.2025के अनुसार कार्रवाई शुरू की।

वायरल वीडियो से हुई पहचान

वायरल वीडियो और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कुंदन किशोर (उम्र लगभग40वर्ष),पिता शैलेश कुमार,ग्राम कोशला,थाना नारदीगंज,जिला नवादा के रूप में की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें