Live

BIHAR NEWS

दरभंगा में 5 माह से वेतन नहीं मिलने पर संस्कृत शिक्षकों का फूटा गुस्सा, शहर में निकाला मौन जुलूस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दरभंगा: संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लंबित वेतन और अन्य मांगों को लेकर बुधवार को बिहार संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला इकाई दरभंगा के बैनर तले जिले के विभिन्न संस्कृत विद्यालयों के करीब150शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने शहर में शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाला. जुलूस के माध्यम से सरकार एवं प्रशासन का ध्यान वर्षों से लंबित समस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है.

वहीं जिला सचिव समीर झा ने कहा कि संस्कृत शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान आवश्यक है. उन्होंने प्रशासन से लंबित मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की.

संघ के नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी जायज मांगें पूरी नहीं हो जाती.

वहीं इस अवसर पर एमएलसी डॉ. मदन मोहन झा भी शिक्षकों के मार्च में शामिल हुए और उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत संस्कृत शिक्षकों की लम्बित वेतन भुगतान करना चाहिए. मैं इनके मांगों के समर्थन में सड़क से सदन तक साथ हूँ.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें