Hindi News / पूर्णिया के कनकई नदी का कटाव निरोधक कार्य पूरी तरह सुरक्षित, केवल 15–20...

BIHAR NEWS : पूर्णिया के कनकई नदी का कटाव निरोधक कार्य पूरी तरह सुरक्षित, केवल 15–20 मीटर हिस्से में दिखा कटाव - जल संसाधन विभाग

Edited By:  |
bihar news

पूर्णिया/पटना : जल संसाधन विभाग ने पूर्णिया जिले के कनकई नदी के दाहिने तट पर मालोपाड़ा डुमरिया गांव में चल रहे कटाव निरोधक कार्य की स्थिति स्पष्ट की है.विभाग के अनुसार, वर्ष2026की बाढ़ पूर्व तैयारी योजना के तहत कराया गया कटाव निरोधक कार्य पूरी तरह सुरक्षित है.

मुख्य अभियंता के कार्यालय से जारी प्रतिवेदन में बताया गया है कि कटाव निरोधक कार्य के लगभग15 से20 मीटर डाउनस्ट्रीम (U/S) हिस्से में कटाव के कुछ निशान दिखाई दिए हैं.इस हिस्से को भी बाढ़ संघर्षात्मक कार्य कर सुरक्षित कर लिया जाएगा.विभाग ने कहा है कि स्थल पर लगातार निगरानी और चौकसी बरती जा रही है तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.