Live

BIHAR NEWS

जमुई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पांच अपराधी गिरफ्तार

S
Simran Chaudharyलेखक

DESK : जमुई एसपी डॉक्टर शोर्य सुमन के दिशा निर्देश पर लगातार एक टीम गठित कर छापेमारी कर रही थी, क्योंकि हाल के दिनों में हो रहे लगातार छिनतई हो या लूट कांड हो या फिर अपहरण कर मोटी रकम रोटी मांगने का मामला हो या फिर अपहरण कर मार देना का मामला उसको लेकर जमुई एसपी ने लगातार पैनी नजर बनाए हुए थे। बताते चले की बरहट झाझा में अपहरण फिरौती, हत्याकांड की साजिश में 5 अपराधियों को जमुई पुलिस ने किया गिरफ्तार। पूर्व में भी यही अपराधियों ने लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में संचालक से भी लूटपाट की घटना का अंजाम दिया था, संगठित गिरोह ने बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। इन अपराधियों का तार बांका के बेलहर थाना क्षेत्र में हुई हत्या कांड में भी जुड़े हुए रवि ठाकुर की हत्या इन्ही गिरोह के सदस्यों ने कर लाश को डैम में फेंक दिया था।

गिरफ्तार अपराधी सुनील दास ,सचिन कुमार दास ,पवन कुमार दास, भोला रविदास, नीरज दास ,सभी अपराधी जमुई जिले के ही रहने वाला है, इन लोगों के पास से बेलहर में हत्या की गई डकैती की गई स्विफ्ट दजीरे कर जिसका नंबर प्लेट अपराधिक छेड़छाड़ कर बदल दिया गया है। एक 7.65 एमएम का चाइनीज पिस्टल जो की बेलहर में रवि ठाकुर की हत्या की गई में इस्तेमाल किया गया था, अवैध गांजा जिंदा कारतूस दो नकाबपोश समान बरामद हुआ। छापेमारी टीम में शामिल थे सतीश कुमार एसडीपीओ जमुई, आलोक कुमार थाना अध्यक्ष लक्ष्मीपुर, रीता कुमारी थाना अध्यक्ष गिद्धौर, कुमार संजीव थाना अध्यक्ष बरहट, एवं जिला इकाई के पुलिसकर्मी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें