Live

BIHAR NEWS

पटना में दिवाली की रात दरिंदगी, छोटी बहन को पिस्तौल दिखाकर धमकाया, 17 वर्षीय किशोरी से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

S
Srishtyलेखक

बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में दिवाली की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अपने पिता को खोजने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी छोटी बहन को पिस्तौल दिखाकर धमकाया और उसे चुप रहने पर मजबूर कर दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे दोनों बहनें अपने पिता की तलाश में घर से निकली थीं। घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर पहुंचते ही पास के गांव के चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने बड़ी बहन को जबरन अपने कब्जे में ले लिया और छोटी बहन को हथियार दिखाकर डराया।इसके बाद आरोपी किशोरी को गांव से दूर एक सुनसान ग्रामीण सड़क की ओर ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ रात करीब एक बजे घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

छोटी बहन ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।मामले की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया और चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। बाढ़ के डीएसपी रामकृष्ण के अनुसार, पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें