BIHAR NEWS : डीपीएल के डे-नाइट फाइनल में हिसुआ विजेता, अजहर बने मैन ऑफ द मैच और सीरीज
नवादा: जिले के दीरी खेल मैदान में आयोजित दीरी प्रीमियर लीग (डीपीएल-सीजन-04)के डे-नाइट फाइनल मुकाबले में हिसुआ की टीम ने वारिसलीगंज की टीम को करारी शिकस्त दी. हिसुआ की टीम ने5विकेट से जीत दर्ज कर चमचमाती ट्रॉफी और नकद पुरस्कार अपने नाम किया. कार्यक्रम में अतिथि के रुप में पोस्टमास्टर राजेश्वर कुमार,पत्रकार सुनील कुमार और जिला आईकॉन राहुल वर्मा शामिल हुए. आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया. अतिथियों ने फीता काटकर और खिलाड़ियों को माला पहनाकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया.
हिसुआ के कप्तान रंजीत टेलर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी वारिसलीगंज की टीम ने निर्धारित10ओवर में5विकेट खोकर93रन बनाए. टीम के लिए कप्तान रंजन कुमार ने शानदार44रन की पारी खेली. हिसुआ की ओर से बादशाह ने2विकेट झटके.
हिसुआ की टीम ने94रनों के जीत का लक्ष्य का पीछा कर शानदार प्रदर्शन करते हुए14गेंद शेष रहते हुए मैच जीत लिया. टीम ने4विकेट खोकर97रन बनाकर मैच और ट्रॉफी अपने नाम की. विजेता टीम के लिए अजहर उर्फ चुन्ना ने32रन बनाए और1विकेट भी लिया. कप्तान रंजीत ने28रन की उपयोगी पारी खेली,वहीं अमन ने3विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई.
अजहर उर्फ चुन्ना को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए'मैन ऑफ द मैच'और'मैन ऑफ द सीरीज'दोनों खिताबों से नवाजा गया.
मैच को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आयोजकों द्वारा चीयरलीडर्स की विशेष व्यवस्था की गई थी. हर विकेट और चौके-छक्के पर उनके मोहक डांस ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.
समापन समारोह में अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और विजेता व उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए.
इस टूर्नामेंट के आयोजक मनीष कुमार सिन्हा और उमेश कुमार शर्मा थे. टूर्नामेंट के प्रायोजक होटल राजमहल,बुधौल,फिल्म फेस्टिवल नवादा,एमएम प्लाई अंसार नगर,अपना हैंडलूम गढ़पर,अर्जेन्दु इंटरप्राइजेज अमूल दूध गढ़पर,मां ट्रेडर्स दीरी,ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल एंड ट्यूटोरियल दीरी,तथा देविका साउंड एंड लाइट नवादा थे.
नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट-