BIHAR NEWS : पंचायत परिसीमन 2026 के लिए बिहार सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये, ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू होगी बड़ी कवायद
पटना:बिहार में पंचायत परिसीमन-2026की तैयारी तेज हो गई है. पंचायत राज विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों केCEB Layout Map 50/प्रतिEB तैयार करने, ब्लॉकवाइज गणना और इससे जुड़े अन्य कार्यों के लिए3करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है. विभाग के विशेष सचिव नजर हुसैन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है.
विभागीय आदेश के मुताबिक बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006की संबंधित धाराओं के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्र, ग्राम पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र और जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र का परिसीमन कराया जाना है. इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों का नक्शा तैयार करने के साथ-साथ संबंधित क्षेत्रों की गणना और अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे.
आदेश में बताया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग के सामान्य अथवा विशेष आदेश, निर्देश एवं अनुदेश के तहत जिलाधिकारी क्रमशः ग्राम पंचायत क्षेत्र, ग्राम पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र और जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र घोषित करेंगे.
संयुक्त निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना ने4अगस्त2026को पत्र भेजकर पंचायत परिसीमन-2026के लिए ग्रामीण क्षेत्रों केCEB Layout Map, 50/प्रतिEB तथा ब्लॉकवाइज गणना से जुड़े कार्यों के लिए3करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था.
इसके बाद वित्तीय वर्ष2026-27में पंचायत परिसीमन के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है. स्वीकृत राशि की निकासी एवं व्यय की जिम्मेदारी राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना के उप सचिव को दी गई है. आदेश में कहा गया है कि राशि की निकासी और खर्च बिहार कोषागार संहिता, 2011के प्रासंगिक नियमों के अनुरूप किया जाएगा.
इस फैसले से पंचायत परिसीमन की प्रशासनिक प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--