Hindi News / बिहार के बाढ़ की तीन बेटियों का टीम इंडिया में चयन, इलाके में...

BIHAR NEWS : बिहार के बाढ़ की तीन बेटियों का टीम इंडिया में चयन, इलाके में खुशी

Edited By:  |
bihar news

बाढ़: रग्बी खेल में बाढ़ की तीन बेटियों का टीम इंडिया में चयन हुआ है. टीम इंडिया में चयन से इलाके में खुशी का माहौल है. चयनित खिलाड़ी आरती कुमारी, सलोनी कुमारी और ब्यूटी कुमारी है. तीनों ने 5-6 सितंबर 2026 को चीन के किंगदाओ में आयोजित एशिया रग्बी अंडर-18 सेवन्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया. सलोनी कुमारी टीम की कप्तान रही.

वहीं, सीवान की सिमरन प्रवीण ने भी बाढ़ रग्बी फुटबॉल क्लब में अभ्यास कर टीम इंडिया में जगह बनाई. इन खिलाड़ियों की सफलता से बाढ़ और बिहार का नाम रोशन हुआ है. इन सभी खिलाड़ियों का बाढ़ रेलवे स्टेशन पर लोगों ने भव्य स्वागत किया. पूरे शहर का भ्रमण करते हुए खिलाड़ी प्रसिद्ध उमानाथ धाम पहुंचे और भगवान की पूजा अर्चना कर भगवान से सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा.

बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट-