Live

BIHAR NEWS

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गुपचुप शादी और दहेज के झूठे आरोपों से विशाल सिंह बरी, निचली अदालत की सजा रद्द

S
Srishtyलेखक

पटना हाईकोर्ट ने अरवल निवासी विशाल सिंह उर्फ नीरज सिंह को शादी, दहेज और प्रताड़ना के गंभीर आरोपों से पूरी तरह बरी कर दिया है। ये मामला मंदिर में गुपचुप शादी का बताया गया। पीड़िता रश्मि सिंह उर्फ पायल सिंह का दावा था कि विशाल के साथ उसके अफेयर के बाद दोनों ने 27 अप्रैल ,2005 को सोनपुर के प्रसिद्ध हरिहर नाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे, लेकिन पीड़िता का आरोप था कि विशाल और उसके परिवार ने 5 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उस पर जुल्म ढाने शुरू कर दिए। शिकायत के मुताबिक, पीड़िता जब गर्भवती हुई, तो उसका जबरन गर्भपात करवा कर उसे मायके में छोड़ दिया गया।

इसके बाद मामला लहेरियासराय थाने (दरभंगा) पहुंचा।निचली अदालत (स्पेशल कोर्ट, पटना) ने विशाल को दोषी ठहराते हुए 5 साल की सजा और जुर्माना सुनाया था।ये मामला पटना हाइकोर्ट में जस्टिस प्रभात कुमार सिंह के एकल पीठ समक्ष आया।अधिवक्ता सुमीत कुमार सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि मंदिर का कोई रिकॉर्ड नहीं था। उन्होनें खुलासा कि मंदिर समिति 2006 में बनी थी, जबकि शादी 2005 की बताई जा रही थी। मंदिर के पास शादी का कोई लिखित सबूत या रसीद नहीं थी। इस मामलें की जांच करने वाले पुलिस अफसर को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए प्रस्तुत ही नहीं किया गया।हाईकोर्ट में मुख्य गवाह में मुकर गया।हाईकोर्ट ने माना कि बिना किसी ठोस दस्तावेजी सबूत और स्वतंत्र गवाहों के सिर्फ बयानों के आधार पर सजा नहीं दी जा सकती। संदेह का लाभ देते हुए विशाल सिंह को निचली अदालत द्वारा दी गई सजा से मुक्त करते हुए पटना हाईकोर्ट ने पति को बरी कर दिया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें