BIHAR NEWS : पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने गयाजी में पितरों का किया पिंडदान

Edited By:  |
bihar news

गयाजी: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सोमवार को गयाजी पहुंचे और वे अपने पूर्वजों के निमित्त एक दिवसीय पिंडदान और तर्पण किया.

धार्मिक परंपरा के अनुसार वे फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर एवं अक्षयवट में विधिवत अनुष्ठान किया. पिंडदान का पूरा कर्म विधि-विधान से संपन्न कराया गया. पूरा कर्मकांड मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था के साथ की गई, ताकि पूजा-अनुष्ठान के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान न हो. पिंडदान खुले स्थान पर न होकर मंदिर के सुरक्षित और निर्धारित हिस्से में कराया गया, जहां आम श्रद्धालुओं की आवाजाही सीमित रखी गई थी. तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार और विधान संपन्न कराया गया.

वहीं रविशंकर प्रसाद ने कहा गयाजी धाम आकर काफी अच्छा लगा है. अपने माता-पिता,दादा-दादी सहित तमाम पूर्वजों का हमने पिंडदान किया है. इसके अलावा हमारे मन में एक बात आई है कि देश की सुरक्षा में लगे जो सैन्य जवान शहीद होते हैं,उनके लिए भी गयाजी में सामूहिक श्राद्ध की व्यवस्था हो,इसके लिए हम रक्षा मंत्री से बात करेंगे. उन्होंने कहा कि पिंडदान कर्मकांड करने के बाद काफी शांति महसूस हो रही है.

गयाजी से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट---