Live

BIHAR NEWS

बोधगया में 3 दिवसीय जन कल्याण शिविर का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोधगया: आम लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बोधगया प्रखंड कार्यालय में मंगलवार से तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय सहयोग एवं जन कल्याण शिविर की शुरुआत हुई. यह शिविर16से18जून तक आयोजित किया जाएगा, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करा रहे हैं.

प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित इस शिविर में लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है. यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पहले पंजीकरण किया जाता है, जिसके बाद उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार संबंधित विभाग के काउंटर तक पहुंचाया जाता है.

प्रखंड विकास पदाधिकारी अजित कुमार ने बताया कि प्रधान सचिव एवं जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के20काउंटर लगाए गए हैं. इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम सूर्य घर योजना, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़ी जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है.

उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना, योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है. बीडीओ ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने और उनका लाभ उठाने की अपील की.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें