BIHAR NEWS : खगड़िया में मुख्य सचिव ने अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का किया निरीक्षण, अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये कई निर्देश

Edited By:  |
Reported By:
bihar news

खगड़िया : बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत शनिवार को खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के अगुवानी घाट पहुंचे. जहां वह अधिकारी और स्थानीय जदयू विधायक के साथ सबसे पहले गंगा नदी पर बन रहे अगुवानी- सुल्तानगंज पुल का निरीक्षण किए. इसके बाद मुख्य सचिव राज्य पुल निर्माण निगम और एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की.

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने पुल निर्माण कार्य पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए. बैठक के बाद खगड़िया के प्रभारी जिलाधिकारी अभिषेक पलासिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगुवानी- सुल्तानगंज पुल निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य मई 2027 रखा गया है और अगले साल अप्रोच पथ का काम पूरा कर लिया जाएगा.

प्रभारी डीएम ने कहा कि हर मंगलवार को मुख्य सचिव पुल निर्माण की प्रगति की जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए लेंगे.

आपको बता दें खगड़िया जिले के अगुवानी से भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के बीच बनने वाली यह फॉर लेन महासेतु बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है. लेकिन यह महासेतु पूर्ण होने से पहले अब तक तीन बार ढह चुका है.