Hindi News / बोधगया में थाई नव वर्ष ‘सोंगक्रान’ का भव्य आयोजन, तीन दिवसीय जल महोत्सव...

BIHAR NEWS : बोधगया में थाई नव वर्ष ‘सोंगक्रान’ का भव्य आयोजन, तीन दिवसीय जल महोत्सव की शुरुआत

Edited By:  |
bihar news

बोधगया : Songkran (थाई नव वर्ष) के अवसर पर बोधगया स्थितRoyal Thai Monastery Bodh Gayaमें भव्य आयोजन की शुरुआत हुई. यह पारंपरिक जल महोत्सव13से15अप्रैल तक मनाया जाता है,जिसमें खुशी,शांति और नई शुरुआत का संदेश दिया जाता है.

सोंगक्रान को बुराइयों को धोकर नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस दौरान लोग एक-दूसरे पर पानी डालकर जश्न मनाते हैं,जिसे पानी की होली भी कहा जाता है. इसके साथ ही यह पर्व पारिवारिक मिलन,बुजुर्गों के सम्मान और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर होता है. इस त्योहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता प्राप्त है.

बोधगया के रॉयल थाई मंदिर में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में7देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने भाग लिया. इस मौके पर बीटीएमसी (BTMC)की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी,सदस्य किरण लामा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

कार्यक्रम के दौरान मंदिर के इंचार्ज वीरयुद्ध ने बताया कि बोधगया में हर वर्ष इस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि थाईलैंड में आज से नए साल की शुरुआत होती है और लोग पानी की होली खेलकर इसे सोंगक्रान के रूप में मनाते हैं.

पूरे आयोजन के दौरान बौद्ध भिक्षुओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना,पारंपरिक अनुष्ठान और कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं,जिससे बोधगया का माहौल आध्यात्मिक और उत्सवी रंग में रंग गया है.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट---