Live

BIHAR NEWS

बिहार के 25 हजार परिवारों को आज मिलेगी सोलर सब्सिडी, केंद्र और राज्य से तीन किलोवाट पर 98 हजार रुपये तक सहायता

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: बिहार में घरों की छत पर रूफटॉप सोलर लगाने वाले25हजार परिवारों को मंगलवार को बड़ी राहत मिलने जा रही है. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत इन लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लाभार्थियों को राज्य वित्तीय सहायता का हस्तांतरण करेंगे.

इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री‘मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना’का शुभारंभ भी करेंगे. सौर ऊर्जा के इस्तेमाल और इसके फायदे को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए नौ सोलर रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा. कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री‘सेवा सेतु कैंप’का निरीक्षण करेंगे और सहायता राशि के हस्तांतरण के बाद पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे.

योजना के तहत केंद्र सरकार एक किलोवाट के सोलर संयंत्र पर30हजार रुपये,दो किलोवाट पर60हजार रुपये और तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर अधिकतम78हजार रुपये की सब्सिडी देती है.

इसके अलावा बिहार सरकार भी अतिरिक्त वित्तीय सहायता दे रही है. राज्य सरकार1.1किलोवाट क्षमता पर10हजार रुपये और तीन किलोवाट तक अधिकतम20हजार रुपये की सहायता देगी.

इस तरह पात्र उपभोक्ता को तीन किलोवाट का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर केंद्र और राज्य सरकार से कुल98हजार रुपये तक का अनुदान मिल सकता है. योजना का उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ बिजली बिल का बोझ कम करना है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें