BIHAR NEWS : सारण में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं सीएम सम्राट ने 51वें रेल इंजन को हरी झंडी दिखा किया रवाना
छपरा: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छपरा रेलवे स्टेशन से छपरा- आनंद बिहार ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान रेल मंत्री ने बिहार के रेल परियोजनाओं के विकास पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि सारण स्थित मढ़ौरा डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री से निर्मित 51 वें रेल इंजन को अफ्रिकी देश गिनी के लिए भेजा जा रहा है. रेल मंत्री ने शुक्रवार को सारण के मढ़ौरा लोको प्लांट में आयोजित समारोह में लोकोमोटिव फैक्टरी से गिनी गणराज्य को निर्यात होने वाले51वें रेल इंजन (WDG4G)को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी,सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत रेल अधिकारी शामिल थे.
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रेलवे मंत्री ने कहा कि बहुत ही गौरव की बात है बिहार में बनेlocomotive ,आज दुनिया भर में अपनी ताकत और टेक्नोलॉजी से नाम कमा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने2017में इस फैक्ट्री का शुरूआत किया था,और एक मोटिव रखा था कि इस फैक्ट्री से बने लोकोमोटिव,पूरे दुनिया में नंबर वन टेक्नोलॉजी बने,जो आज धरातल पर दिख रहा है.सारण के मढ़ौरा में बने रेल इंजन फैक्ट्री से51वां रेल इंजन एक्सपोर्ट हो रहा है.पहले भी50एक्सपोर्ट किया गया हैजिसे बेहतर रिजल्ट आया है. इसके कारण देश का नाम हो रहा हैऔर इस फैक्ट्री से4करोड़ से अधिक का जीएसटी का रेवेन्यू मिला है.
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने, 2014के पूर्व सरकार पर तंज करते हुए कहा कि,बिहार में पहले सिर्फ वादे किए जाते थे. लेकिन काम नहीं किया जाता था,सिर्फ काम का ऐलान होता था और फंड नहीं होता था.वैष्णव ने इस फैक्ट्री को लेकर भी कहा कि जिसने ऐलान किया लेकिन काम नहीं किया,लेकिन काम आखिरकार मोदी जी ने ही किया है.मोदी जी का श्रद्धा है बिहार के विकास के लिए और बिहार रेलवे के विकास के लिए.मोदी जी ने रेलवे के विकास के लिए10000करोड़ दिया है. बिहार को,और इसी बजट के कारण बिहार रेलवे का कई सारे काम सफल भी हो रहे हैंजितना पैकेज बिहार को दिया गया है इससे बड़ा कोई विशेष पैकेज नहीं हो सकता है.