BIHAR NEWS : सहरसा में MDM खाने से कई छात्राएं बीमार, अस्पताल में भर्ती
सहरसा : बिहार के सहरसा में एक बार फिर NGO के द्वारा परोसे गए मिड-डे-मील खाने से करीब एक सौ छात्राएं बीमार हो गई. कन्या मध्य विद्यालय मुरचा में शुक्रवार को MDM खाने से छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई. जबकि गुरुवार को मध्य विद्यालय बलुआहा में MDM खाने से करीब 250 छात्र-छात्राओं की तबीयत खराब हुई थी. सभी छात्राओं को इलाज के लिए सौरबाजार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि भोजन करने के कुछ देर बाद बच्चों को उल्टी,पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने के बाद सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में सभी का इलाज जारी है.
जिलाधिकारी दीपेश कुमार स्वास्थ्य केंद्र सौरबाजार पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहूरिया पूर्वी पंचायत के कन्या मध्य विद्यालय मोरचा की घटना है.
सहरसा से शौकत की रिपोर्ट--