BIHAR NEWS
मकर संक्रांति पर मंत्री लेसी सिंह ने दिया दही चूड़ा का भोज
पूर्णिया : मकर संक्रांति के मौके पर बुधवार को पूर्णिया में भी बिहार के खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने दही चूड़ा भोज का आयोजन किया. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर बड़ी संख्या में लोग इस समरसता भोज में शामिल हुए.
मंत्री लेसी सिंह ने खुद अपने हाथों से दही चूड़ा परोसकर लोगों को खिलाया. इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि यह समरस्ता भोज है और इसमें हर जाति वर्ग के लोग शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि आज से हिंदू धर्म में खरमास के बाद शुभ दिन की शुरुआत होती है. हमलोग संकल्प लेते हैं कि इस नए साल में बिहार और अधिक प्रगति करे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।