BIHAR NEWS : वैशाली में मिला 100 साल से अधिक पुरानी पांडुलिपियां, पातेपुर रामजानकी मठ के महंथ ने DM को सौंपा
हाजीपुर: वैशाली जिले में "ज्ञान भारतम" मिशन के तहत पुरानी पांडुलिपियों की पहचान,डिजिटलीकरण और संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जिला प्रशासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पातेपुर रामजानकी मठ के महंत विश्व मोहन दास ने शुक्रवार को हस्तलिखित रामायण समेत52दुर्लभ पांडुलिपियां डीएम वर्षा सिंह को उनके कार्यालय में सौंपी.
100साल से भी अधिक पुरानी पांडुलिपियों को देखकर जिलाधिकारी भी अचंभित रह गईं. केंद्र और राज्य सरकार का यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है जिसकी अंतिम तिथि15जून है.
डीएम वर्षा सिंह ने मीडिया को बताया, "ज्ञान भारतम अभियान के तहत प्राचीन पांडुलिपियों की खोज की जा रही है. ये दस्तावेज आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञानवर्धक साबित होंगे."
वहीं महंत विश्व मोहन दास ने कहा, "ये पांडुलिपियां 100 साल से ज्यादा पुरानी हैं. इन्हें डीएम साहिबा को दिखाने लाए थे. प्रशासन ने इनकी फोटो लेकर रिकॉर्ड तैयार किया है. मूल पांडुलिपि मठ में ही सुरक्षित रहेगी."
वैशाली से पंकज चौहान की रिपोर्ट-