BIHAR NEWS : सीएम सम्राट चौधरी वैशाली में 11 जुलाई को करेंगे निबंधन सुविधाओं का उद्घाटन
हाजीपुर : बिहार सरकार "विकसित बिहार, समृद्ध बिहार" के संकल्प के साथ वैशाली जिले में 11 जुलाई को नई जनसुविधाओं का शुभारंभ करेंगे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जिला निबंधन कार्यालय, हाजीपुर में आधुनिक निबंधन व्यवस्था का उद्घाटन करेंगे.
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी,विजेंद्र प्रसाद यादव विशिष्ट अतिथि रहेंगे. अध्यक्षता मंत्री मदन सहनी करेंगे. कार्यक्रम में वैशाली के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे.
नई व्यवस्था में80वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों के लिए "होम रजिस्ट्रेशन",पेपरलेस निबंधन, C.O.द्वारा पूर्व जानकारी औरGISतकनीक से स्थल निरीक्षण की सुविधा मिलेगी. इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और प्रक्रिया पारदर्शी होगी.
कार्यक्रम11जुलाई को दोपहर1:30बजे होगा. संचालन निबंधन महानिरीक्षक सवर्णा सिंह और सचिव नवीन कुमार करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से पूरे बिहार में लागू होगी. सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार,ने रजिस्ट्री ऑफिस का जाजया लिया.
संवाददाता पंकज चौहान की रिपोर्ट -