Hindi News / बिहार 'राष्ट्रीय स्कूल रग्बी अंडर-14' के बालक और बालिका दोनों वर्गों का उप...

BIHAR NEWS : बिहार 'राष्ट्रीय स्कूल रग्बी अंडर-14' के बालक और बालिका दोनों वर्गों का उप विजेता बना

Edited By:  |
bihar news

पटना: 09 और 10 अप्रैल को कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर,ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल रग्बी अंडर-14 (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता 2025-26 के दोनों वर्गों में बिहार की टीम ने रजत पदक जीत कर उप विजेता का खिताब अपने नाम किया.

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि बिहार की रग्बी टीम का अंडर 14 में भी शानदार प्रदर्शन हमारे लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है. इसके पूर्व इसी प्रतियोगिता के अंडर 17 स्पर्धा में बिहार की बालक टीम ने स्वर्ण पदक के साथ चैंपियंस का खिताब जीता था और बालिका टीम रजत पदक के साथ उप विजेता रही थी.

इस प्रतियोगिता के अंडर 14 प्रतिस्पर्धा में बिहार बालक वर्ग टीम ने क्वार्टर फाइनल में दिल्ली को 37-00 से हराया. इस मैच में प्रिंस 10, संदीप 5,सुमित 5,विवेक 10, गुलशन ने 5अंक बनाया, सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ को 40-00 से हरा कर टीम फाइनल में पहुंची. इस मैच में विवेक 10, गुलशन 10, गोलू5, संदीप 5, प्रिंस 5, सुमित 5 अंक बनाए. फाइनल में बिहार की टीम ओडिशा से 05-00 से हार गयी और रजत पदक जीतने के साथ उप विजेता रही.

बालिका वर्ग में बिहार की टीम ने क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश को 40-00 से हराया. इस मैच में अनन्या 5,खुशबू 5,नेहा 10,रूबी 5,प्रियांशु 10,निशि 5 अंक,बनायी. सेमीफाइनल में बिहार की टीम पंजाब को 10-00 से हरा कर फाइनल में पहुंची. इस मैच में नेहा 5 और प्रियांशु ने 5 अंक बनाए. फाइनल में बिहार की टीम ओडिशा से 10 -05 से हार गई जिनमें में रूबी ने 5 अंक बनाए और इस तरह रजत पदक के साथ उप विजेता का खिताब हासिल हुआ.

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:- बालक वर्ग :-ओडिशा-स्वर्ण,बिहार-रजत,महाराष्ट्र-कांस्य,बालिका वर्ग :-ओडिशा-स्वर्ण,बिहार-रजत

महाराष्ट्र-कांस्य

बिहार बालक और बालिका रग्बी टीम की इस शानदार उपलब्धि पर श्रवण कुमार, मंत्री ग्रामीण विकास बिहार सरकार, श्रेयसी सिंह, मंत्री खेल विभाग बिहार सरकार, संजय प्रकाश मयुख, सदस्य बिहार विधान परिषद सह अध्यक्ष रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण, रग्बी फुटबॉल एसोशिएशन ऑफ बिहार के सचिव पंकज कुमार ज्योति ने दोनों टीमों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ बधाई दी.