BIHAR NEWS : मधुबनी, झंझारपुर और बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन
मधुबनी: बिहार के मधुबनी,झंझारपुर और बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पांडे ने दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया.
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ऋचा भारद्वाज के भव्य संचालन में आयोजित कार्यक्रम मेंADJ1 रचना राज,परिवार न्यायालय के जज जय किशोर दुबे,जिला विधिक प्राधिकार के सचिव अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संदीप चैतन्य,DMआनंद शर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक रश्मि,जिला वार एसोशिएशन के सचिव शिव नाथ चौधरी ,अधिवक्ता मिथिलेश कुमार झा ने भाग लिया.
राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों को त्वरित,नि:शुल्क और सरल न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक अदालत का आयोजन किया गया.
पहली बार ट्रैफिक चालान मामलों के निष्पादन के लिए जिला स्कूल में विशेष बेंच में आम लोगों को सुविधा मिली और कई मामलों का जल्द निपटारा हो गया.
बैंक ऋण,बिजली बिल,पारिवारिक विवाद,दुर्घटना दावा,ट्रैफिक चालान सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निष्पादन किया गया.