Live

BIHAR NEWS

मधुबनी में सीएम नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा में 391 करोड़ दी सौगात

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मधुबनी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत मंगलवार को मधुबनी पहुंचे. उन्होंने विकास योजनाओं की सौगात दी. मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले को 391 करोड़ रुपये का बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने शिलान्यास और उद्घाटन के बीच युवाओं और किसानों के लिए भी कई घोषणाएं की है.

मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि मधुबनी जिले के सभी 21 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज और मॉडल स्कूल खोले जाएंगे. इससे स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. यह फैसला मिथिलांचल के शैक्षणिक विकास के लिहास से ऐतिहासिक माना जा रहा है.

मधुबनी के मॉडल सदर अस्पताल को अतिविशिष्ट अस्पताल में बदला जाएगा. साथ ही सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक को लेकर सख्त नीति बनाने की 4.45 में 139 वर्ड बात कही गई है, ताकि मरीजों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज मिल सके.

सीएम ने ऐलान किया कि सभी पंचायतों में दूध संग्रह केंद्र खोले जाएंगे और 1024 नई दुग्ध समितियों का गठन किया जाएगा. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों की आमदनी बढ़ेगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य दोहराया. इसके लिए अलग से कौशल विभाग के गठन की भी घोषणा की गई है, जिससे युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण मिल सके.

मुख्यमंत्री ने विहार में 5 नए एक्सप्रेसवे के निर्माण की घोषणा की. इसके साथ ही मधुबनी रिंग रोड, नया बस पड़ाव और पश्चिमी कोसी नहर विस्तार जैसी योजनाओं से जिले की कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

मधुबनी में सुगरवे बियर रिवर फ्रंट,मिथिला हाट के विस्तार,फुलहर को टूरिस्ट प्लेस के रुप में विकसित करने और लौखी में एसईजेड के निर्माण की घोषणा की गई. इससे पर्यटन और उद्योग दोनों को गति मिलेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें