BIHAR NEWS : बिहार की धरती पर बनेगी ‘मिस बिहार’, महिला शक्ति की दमदार कहानी होगी पेश
पटना:बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भोजपुरी मिस बिहार की शूटिंग का शुभारंभ किया गया है. फिल्म की कहानी महिला सशक्तिकरण व देशप्रेमी महिला की बहादुरी पर आधारित है. मिस बिहार फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह फिल्म एक महिला पर आधारित है जो मिस बिहार बनते ही एक मासूम लड़की असामाजिक तत्वों के चंगुल में फंस जाती है और फिर अपने साथी के साथ मिलकर किस तरह बिहार सरकार की सहायता से भारतवर्ष के दुश्मनों का सफाया करती है. फिल्म निगम के अधिकारियों ने बताया कि संजय कुमार और प्रो. अरविंद रंजन दास इस फिल्म के निर्माता के तौर जुड़े हुए है. वहीं फिल्म का निर्देशन,लेखक,गीतकार बिहार स्टेट फिल्म डेवलपमेंट एंड कॉपरेशन लिमिटेड के अधिकारी अरविंद दास ने किया है.
6-7 महीनों में फिल्म को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित
इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए फिल्म निर्देशक व अधिकारी अरविंद रंजन दास ने कहा कि महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म मिस बिहार को 6-7 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. वहीं फिल्म में मुख्य भूमिका के तौर पर अभिनेत्री सिमरन तिवारी निभा रही है. अभिनय जगत में वे इस फिल्म से कदम रखने जा रही है साथ में अभिनेता गौरव झा,अवधेश मिश्रा,गिरीश शर्मा,माया यादव,के के गोस्वामी,प्रेमलता मिश्र'प्रेम'.मटरू,संजय कुमार,पुष्पराज गुंजन,पूनम विश्वकर्मा व अन्य कई कलाकारों शामिल हैं. विशेष भूमिका के तौर वर आलोक राज (पूर्व डी आईजी और पटना साइंस कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल अतुल आदित्य पांडेय भी शामिल हैं.
100 प्रतिशत बिहार में पूरी होगी शूटिंग
फिल्म निगम के अधिकारी अरविंद दास ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से बिहार में ही पूरा किया जायेगा. साथ ही फिल्म में प्रदेश के प्रमुख स्थान पटना, गया व अन्य पर्यटनस्थलों पर शूट किया जायेगा. उन्होंने यह भी बताया कि बिहार के रीति-रिवाज, परंपरा व त्योहारों को इस फिल्म में प्रमुखता से दिखाया गया है.