Hindi News / बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कृषि मंत्री का बयान, बोले- उपचुनाव में एनडीए...

BIHAR NEWS : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कृषि मंत्री का बयान, बोले- उपचुनाव में एनडीए की जीत तय

Edited By:  |
bihar news

लखीसराय:बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की जीत तय है.

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा भाजपा जिला प्रधान कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं स्मरण पक्ष के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ने की,जबकि मुख्य वक्ता के रूप में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और पूर्व मंत्री जनक राम मौजूद रहे. अपने संबोधन में दोनों नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र की एकता,अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना जीवन समर्पित किया.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन देशभक्ति,त्याग और सेवा का प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट-