Live

BIHAR NEWS

महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान को बिहार राज्य महिला आयोग का नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : महिलाओं और विवाह समारोहों को लेकर सार्वजनिक मंच से कथित तौर पर अमर्यादित एवं अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में बिहार राज्य महिला आयोग ने AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. आयोग की सदस्य सजल झा की ओर से जारी नोटिस में विधायक के बयान को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला और सार्वजनिक मर्यादा के विरुद्ध बताया गया है.

नोटिस में कहा गया है कि आयोग के संज्ञान में विधायक का एक वीडियो आया है, जिसमें वे सार्वजनिक मंच से महिलाओं और विवाह समारोहों के लिए अभद्र एवं अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए तथा अन्य संवैधानिक मुद्दों पर भड़काऊ बयान देते दिखाई दे रहे हैं.

महिला आयोग ने अख्तरुल ईमान से इस मामले में सात दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

इस नोटिस के बाद महिलाओं के सम्मान और सार्वजनिक मंचों से जनप्रतिनिधियों की भाषा को लेकर मामला चर्चा में आ गया है.

पटना से अंकिता सिंह की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें