Hindi News / जहानाबाद में जीविका दीदियों ने किया हंगामा, लाभुकों के चयन में मनमानी का...

BIHAR NEWS : जहानाबाद में जीविका दीदियों ने किया हंगामा, लाभुकों के चयन में मनमानी का लगाया आरोप

Edited By:  |
bihar news

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद में जीविका दीदियों ने जीविका के BPM कार्यालय के समक्ष हंगामा किया है. हंगामा कर रही जीविका दीदियों का आरोप था कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पात्र लाभुकों को आर्थिक सहायता के द्वितीय किस्त का हस्तांतरण किया जाना है, इसके लिए अर्हता रखने वाले जीविका दीदियों को नजर अंदाज कर चुनिंदा सदस्यों का ही फॉर्म अप्लाई कराया जा रहा है.

इस संबंध में जब जीविका से जुड़े दीदियों ने BPM से बात करने गई तब BPM ने उनकी बात सुनने से इनकार करते हुए मनमाने ढंग से ही काम करने की बात कही साथ ही यह भी कहा कि जहां शिकायत करना है करो.

BPM के इस व्यवहार से आहत जीविका दीदी ने कार्यालय के समक्ष हंगामा किया तथा इस मामले की जांच करने की मांग करते हुए यह आरोप लगाया की जीविका दीदी के हित में कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है. जीविका दीदी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रथम किस्त के लिए जब उनके द्वारा आवेदन किया गया था, तब उनसे 100 रुपए प्रति लोग से लिया गया था, अब द्वितीय किस्त के आवेदन के लिए भी पैसे की मांग किया जा रहा है. साथ ही मनमाने ढंग से चयन कर आवेदन कराया जा रहा है. साथ ही इस मामले में जीविका के BPM ऑफ कैमरा बताया कि जो कार्यालय आदेश निकाला गया है. उसमें साफ लिखा गया है कि जिन लोगों को पहला क़िस्त मिला और उन लोगों ने सारी प्रक्रिया को पूरा किया है. उन्हीं लोगों को दूसरी किस्त मिलेगा. अन्यथा आगे उसे सुधारने का मौका दिया जाएगा.

जहानाबाद से चंदन मिश्रा की रिपोर्ट--