Live

BIHAR NEWS

CM नीतीश के वैशाली दौरे को लेकर मंत्री संजय सिंह ने महुआ में विकास कार्यों का लिया जायजा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हाजीपुर : वैशाली जिले के महुआ मेंबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे को देखते हुए राज्य के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने मंगलवार को महुआ में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया.

मंत्री ने महुआ में मेडिकल कॉलेज एवंस्नातक कॉलेजका जायजा लिया.इस दौरान एनडीए गठबंधन के कई नेता, वैशाली के एसपी,महुआ के एसडीओ,बीडीओ,सीईओ समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

मंत्री संजय सिंह ने कहा मुख्यमंत्री जी के आने का डेट अभी फिक्स नहीं हुआ है. लेकिन इसकी तैयारी चल रही है. महुआ दौरे में जहां जहां मुख्यमंत्री विकास कार्य को देखने जा सकते हैं, उन सभी जगहों का जायजा लिया गया.

हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें