BIHAR NEWS
खगड़िया में शाहनवाज हुसैन ने कहा, जिस तरह सूरज का उगना तय, उसी तरह मोदी का पीएम बनना तय
खगड़िया: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आज खगड़िया में चुनावी सभा किया. उन्होंने जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के हर सीट पर मोदी जी चुनाव लड़ रहे हैं. जिस तरह सूरज का उगना तय है. उसी तरह नरेंद्र मोदी का तीसरी बार पीएम बनना तय है.
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी छाए हुए हैं.उनका काम बोल रहा है. बिहार की चालीसों सीट पर एनडीए प्रत्याशी की जीत तय है. धुआंधार प्रचार के बाद भी जिस तरह पिछले लोकसभा चुनाव में तेजस्वी जीरो आए थे, उसी तरह इस बार भी जीरो आयेंगे. महागठबंधन का जीरो पर आउट होना तय है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।