Live

BIHAR NEWS

मंत्री श्रेयसी सिंह ने उद्योग विभाग का पदभार संभाला, विभाग के सचिव ने किया स्वागत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : उद्योग विभाग में मंत्री श्रेयसी सिंह के आगमन पर विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया.इस अवसर पर मंत्री ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया.

इस मौके पर उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने प्रस्तुतीकरण (PPT)के माध्यम से मंत्री को विभाग की विभिन्न योजनाओं,गतिविधियों एवं प्रगति कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. प्रस्तुतीकरण के दौरान राज्य में औद्योगिक विकास,निवेश प्रोत्साहन,औद्योगिक आधारभूत संरचना तथा निवेशकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में उद्योग मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव एवं जिम्मेदारी दोनों है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास को नई गति देने तथा निवेशकों के लिए अनुकूल,पारदर्शी एवं उद्योग समर्थ वातावरण तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है.

उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन,औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने तथा राज्य में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से उद्योग विभाग पूरी प्रतिबद्धता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेगा. साथ ही विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाते हुए उद्योगों को त्वरित एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाएगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें