Hindi News / भागलपुर में पीएम मोदी के 12 साल पर कार्यक्रम, कृषि मंत्री विजय सिन्हा...

BIHAR NEWS : भागलपुर में पीएम मोदी के 12 साल पर कार्यक्रम, कृषि मंत्री विजय सिन्हा हुए शामिल

Edited By:  |
bihar news

भागलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर भागलपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों पर चर्चा की गई.

इस मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर नगर विधायक रोहित पांडे,भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर,भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

भागलपुर से रवि आर्यन की रिपोर्ट-