Live

BIHAR NEWS

ग्रामीण विकास को नई गति: पंचायत सरकार भवन निर्माण में तेजी और ग्रीन एनर्जी पर सरकार का फोकस

S
Srishtyलेखक

पटना में लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में पंचायती राज विभाग की एक अहम उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता की है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने!बैठक के दौरान सम्राट चौधरी ने विभाग के तमाम बड़े अधिकारियों के साथ मिलकर राज्यभर में चल रही पंचायती राज की सभी प्रमुख योजनाओं की प्रगति की एक-एक बिंदु पर बारीकी से समीक्षा की।इस समीक्षा बैठक में सबसे ज्यादा जोर ग्रामीण स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में बनाए जा रहे पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य में और अधिक तेजी लाई जाए।

इसके साथ ही, पहले से बने भवनों के बेहतर रखरखाव और देखरेख को लेकर भी अधिकारियों को सख्त और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक का एक और सबसे बड़ा आकर्षण और अहम फैसला ऊर्जा के क्षेत्र में उठाया गया कदम रहा। सम्राट चौधरी ने राज्य की सभी जलमीनारों पर 20 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाने का बड़ा आदेश दिया है। सरकार का यह कदम ग्रामीण इलाकों में हरित ऊर्जा (Green Energy) और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। पंचायतों में विकास कार्यों को नई गति देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में निर्देश दिया है कि जनता से जुड़ी हर योजना का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन जमीन पर दिखना चाहिए। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त नजर रखी जाएगी।



इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें