BIHAR NEWS : बिहार के पहले पिंक कोऑपरेटिव बैंक की शाखा का मंत्री डॉक्टर प्रमोद चंद्रवंशी ने किया उद्घाटन
सासाराम : सहकारिता मंत्री डॉक्टर प्रमोद कुमार के द्वारा शनिवार को सासाराम-भभुआ सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड सासाराम के मुख्यालय स्थित सासाराम शाखा जो सिर्फ और सिर्फ महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है उसे पिक ब्रांच घोषित करते हुए विधिवत उद्घाटन किया गया. साथ हीं साथ आईबीपीएस के माध्यम से मल्टीपरपज असिस्टेंट के रूप में चयनित नवनियुक्त 11 बैंक सहायकों को नियुक्ति पत्र का भी वितरण सहकारिता मंत्री के द्वारा किया गया.
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आधी आबादी को रिप्रेजेंट करने वाली नारी शक्ति, जो प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य कर रही है उसे सभी समुचित सुविधा एवं लाभ दिया जाए. यह सुखद संयोग है कि सासाराम कोऑपरेटिव बैंक के मुख्य शाखा पूर्ण रूप से महिला कर्मियों द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं की क्षमताओं को भी दर्शाता है.
सहकारिता सह वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने यह भी बताया कि बिहार के सभी बैंकों में जल्द से जल्द नया सीबीएस सॉफ्टवेयर आधारित बैंकिंग सेवा प्रारंभ किया जाएगा जिससे कि बैंकों में और प्रदर्शिता के साथ-साथ अन्य कार्यों में भी सुगमता होगी.
मंत्री ने पिंक शाखा के शाखा प्रबंधक एवं अन्य महिला कर्मियों को सम्मानित किया. साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री एवं गृह व सहकारिता मंत्री द्वारा महिलाओं एवं सहकारिता को विशेष प्राथमिकता दिया गया है. इसी कड़ी में विभाग आगे काम कर रही है. हमारी बहन एवं बेटियां किसी से कम नहीं है चाहे वह देश की सरहद हो या देश के अंदर के विकासात्मक कार्य से लेकर सुरक्षा के कार्यों में लगी सभी में हमारी नारी शक्ति बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है और कार्य कर रही है.
बैंक पैक्स के माध्यम से पूरे पारदर्शी तरीके से पैक्सों के माध्यम से ई केसीसी किसानों को दिया जा रहा है.
इस मौके पर दी सासाराम भभुआ सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सह संयुक्त निबंधक अरविन्द कुमार पासवान के द्वारा जानकारी दिया गया कि बैंक पहली बार बैंक के सभी लॉस को समाप्त करते हुए नेट प्रॉफिट में आ गई है. बहुत जल्दी ग्राहकों को इंटरनेट एवं मोबाइल बैंकिंग के साथ-साथ यूपीआई पेमेंट भी उपलब्ध कराएगी अर्थात बैंक वह सारी सुविधा देगी जो अन्य कमर्शियल या नेशनलाइज्ड बैंक अपने ग्राहकों को देती है. नए कर्मियों की नियुक्ति के बाद जो स्टाफ की कमी के कारण कुछ कार्य में विलंब होता था वह और अब तेजी से होगा और जितना अधिक से अधिक किसानों को या आम खाताधारी को बैंक का आर्थिक मदद मिलना चाहिए वह मदद मिलेगा.
दी सासाराम भभुआ सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लिoसासाराम के प्रबंध निदेशक द्वारा माoमंत्री को बैंक के प्रगति से सम्बन्धित जानकारी दिया गया. प्रबंध निदेशक द्वारा बताया गया कि सहकारी बैंक जो 40 वर्षों से अधिक समय से ग्रेडCयाDरेटिंग में था उसे इस वर्ष नाबार्ड द्वारा वैधानिक निरीक्षण में सभी क्षेत्रों में बैंक द्वारा प्रगति लाने के उपरांतBरेटिंग दिया गया है. साथ ही प्रबंध निदेशक अरविन्द पासवान द्वारा बताया गया है कि बैंक पूर्ण रूप से शुद्ध लाभ में पहली बार आई है जो बहुत बड़ी उपलब्धि है. पैक्सों मेंDMAके माध्यम से ग्राम स्तर तक बैंक मित्र के रुप में सुविधा देना प्रारंभ कर दिया है.
राजीव रंजन की रिपोर्ट—