Live

BIHAR NEWS

रामनवमी को लेकर छपरा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की शांति से पर्व मनाने की अपील

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

छपरा : रामनवमी शोभायात्रा को लेकर छपरा जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. इसी क्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी बिनीत कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई.

जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष रूप से संवेदनशील और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में शुक्रवार की नमाज को ध्यान में रखते हुए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही जिले की सभी पूजा समितियों को लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं और उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे नियमों का पालन करें.

प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी सख्ती बरतने की चेतावनी दी है. जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करते हुए रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाएं. इस मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे.

छपरा से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें