BIHAR NEWS : बोधगया के दुमुहान में खिड़की की ग्रिल उखाड़कर लाखों की चोरी, 5 बदमाश CCTV में कैद
बोधगया: जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के दुमुहान स्थित आईएएस कॉलोनी में चोरों ने किराये के मकान को निशाना बनाते हुए करीब 5 लाख रुपये के सोने के जेवरात और55हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. चोर घर की खिड़की की लोहे की ग्रिल उखाड़कर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.
घटना की सूचना राजीव रंजन कुमार को उस समय चला,जब वे सोकर उठे. बगल के कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और खिड़की की ग्रिल उखड़ी हुई थी. कमरे की जांच करने पर55हजार रुपये नकद के साथ सोने की कान की बाली,सिकड़ी और अंगूठी गायब मिली.
पीड़ित राजीव रंजन कुमार ने बताया कि वे पिछले करीब12वर्षों से आईएएस कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे हैं. घटना के बाद उन्होंने बोधगया थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.
वहीं,घर में लगेCCTVकैमरे की फुटेज में चोरी की पूरी वारदात कैद हुई है. फुटेज के अनुसार रात करीब2बजकर16मिनट पर पांच लोग मकान की पूरब दिशा से चारदीवारी फांदकर परिसर में दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद बदमाश खिड़की के रास्ते घर के अंदर प्रवेश करते हैं.
पीड़ित ने पुलिस सेCCTVफुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने और चोरी गए रुपये व जेवरात बरामद करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट