Live

BIHAR NEWS

अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने निशांत को पीपल के पत्ते पर कलाकृति बनाकर दी बधाई, वीडियो हुई वायरल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मुंगेर : बिहार की कला जगत से एक अनोखी और दिलचस्प खबर सामने आई है. मुंगेर के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने जदयू की सदस्यता लेने पर युवा नेता निशांत कुमार को एक खास अंदाज में बधाई दी है. उनकी यह अनोखी कलाकृति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

दरअसल,अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के महज 3 सेंटीमीटर के छोटे से हरे पत्ते पर बारीक कलाकृति बनाकर युवा नेता निशांत कुमार को जदयू में स्वागत और बधाई दी है. इस अनोखी लीफ आर्ट में उन्होंने“Welcome to JDU – Congrats Nishant”यानी“जदयू में आपका स्वागत है–बधाई हो निशांत”का संदेश उकेरा है.

करीब पांच घंटे की मेहनत से तैयार की गई इस कलाकृति में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा निशांत कुमार को बधाई देते हुए भी दर्शाया गया है. बेहद बारीक और आकर्षक इस कला को देखकर लोग कलाकार की प्रतिभा की जमकर सराहना कर रहे हैं.

कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस कलाकृति के माध्यम से उन्होंने युवा नेता निशांत कुमार को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. मधुरेंद्र कुमार की यह अनोखी लीफ आर्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और कला प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट –

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें