Hindi News / भारी बारिश के बीच राज्यपाल सैयद अता हसनैन पहुंचे बोधगया, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी...

BIHAR NEWS : भारी बारिश के बीच राज्यपाल सैयद अता हसनैन पहुंचे बोधगया, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Edited By:  |
bihar news

बोधगया: बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन सोमवार को बोधगया पहुंचे. राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

राज्यपाल महाबोधि सांस्कृतिक केन्द्र,बोधगया में बिपार्ड की ओर से आयोजित फाउंडेशन-कम-इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे हैं.

राज्यपाल के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास के इलाकों तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. वहीं,यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं.

खास बात यह रही कि भारी बारिश के बीच भी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए और सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे. कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार निगरानी बनी हुई है.

राज्यपाल के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति और उनके प्रस्थान तक सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक न हो,इसके लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट-