Live

BIHAR NEWS

RLM प्रमुख सह सांसद उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे रोहतास, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रोहतास : राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के प्रमुख सह सांसद उपेंद्र कुशवाहा गुरुवार को रोहतास पहुंचे. वहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भव्य स्वागत किया.

इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह के द्वारा विधानसभा चुनाव के परफॉर्मेंस को लेकर किए गए टिप्पणी कांग्रेस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस रईसों का पार्टी है. इस पार्टी के लोग जिसे जो मन करता है वह बोलते हैं. इस पार्टी के अभिभावक की भी स्थिति यही है. पार्टी के अभिभावक व मुखिया लापरवाह होगा तो पार्टी के अन्य कार्यकर्ता को भी जो मन में आए हो करते रहते हैं. पार्टी के अभिभावक मुखिया ही लापरवाह हैं तो फिर अन्य लोग क्या करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस रईसों का पार्टी है. रईस लोग कुछ भी बोलते हैं. उससे उनकी कोई चिंता नहीं होती है.

पार्टी में पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई दिया और कहा कि कार्यकर्ताओं ने भरोसा से उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है. मैं उस पर खरा उतरता हूं. कार्यकर्ताओं को मुझ पर विश्वास है और मैं उतने ही विश्वास से पार्टी कार्यकर्ताओं को ख़्याल रखते हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें