Hindi News / चीन में ग्लेशियर फटने के बाद नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, बिहार...

BIHAR NEWS : चीन में ग्लेशियर फटने के बाद नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, बिहार में भी असर, प्रशासन अलर्ट

Edited By:  |
bihar news

वैशाली: नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार के कई जिलों को अलर्ट पर रखा गया है जिसमें वैशाली भी शामिल है. तीन मीटर जल प्रवाह गंडक नदी में बढ़ने की संभावना है जिससे काफी तबाही हो सकती है.ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है जिसको लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है.

मुख्य सचिव द्वारा बिहार के सभी जिलों के डीएम को भी सतर्क किया गया है. डीएम भी सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ले रहे हैं.

हाजीपुर के क्लब घाट परSDRFकी तैनाती की गयी है.SDRFके कुल 32 जवान हैं और 13SDRFकी बोटें हैं जो तैनात की गयी हैं जो अलग-अलग जगहों पर हैं - जैसे वैशाली के राघोपुर जो गंडक से सटा हुआ है वहाँ भी एक टीम काम कर रही है,वैशाली के महनार जो गंडक नदी से सटा हुआ है वहाँ भी एक टीम तैनात की गयी है,एक टीम को लालगंज भेजा गया है.

पटना मुख्यालय से और जवान और बोट मंगाए जा रहे हैं.SDRFके जवान लगातार गंडक के बढ़ते जल स्तर पर नजर रख रहे हैं. गंडक का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है,गंडक अभी भी अपने खतरे के निशान को पार कर चुकी है और तीन मीटर जल प्रवाह जो इसमें आने वाला है जिसको लेकर और भारी तबाही हो सकती है.

गंडक किनारे जो भी लोग बसे हुए हैं उन्हें ऊँचे स्थानों पर जाने को कहा जा रहा है जिससे वह सुरक्षित हो जाएं. तीन मीटर जल प्रवाह गंडक में बढ़ने से पानी लोगों के घरों में घुस सकता है,जिस परSDRFकी टीम लगातार नजर बनाई हुई है और मुस्तैदी से मौजूद है.

हाजीपुर से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट--