BIHAR NEWS : गोपालगंज में होली को लेकर सुरक्षा कड़ी, संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट तैनात
गोपालगंज : जिले में होली को देखते हुए गोपालगंज पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. जिले के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की है. सदर एसडीएम अनील कुमार व सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल मार्च किया.
गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने बताया कि होली हर्षोउल्लास का पर्व है, सभी लोग शांति से पर्व मनाएं, सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस पदाधिकारी, पुलिसबल की प्रतिनियुक्ति की गई है. बड़ी संख्या में असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की गई है. लोगों मे बांड डाउन भी कराया गया है, रेड छापेमारी जारी है. सुरक्षित माहौल बनाया जाएगा ताकि लोगों को होली पर्व मनाने में किसी तरह की परेशानी न हो. वहीं हथुआ अनुमंडल में एसडीएम अभिषेक कुमार चंदन, हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को शांति व सद्भाव के साथ होली पर्व मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च के दौरान विशेष सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे. गोपालगंज में होली को लेकर पुलिस प्रशासन ने दोनों समुदायों के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक भी की है.
गोपालगंजसे नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट--