BIHAR NEWS
हाजीपुर में मंत्री संजय कुमार सिंह ने लोजपा कार्यकर्ताओं के साथ खेले फूलों की होली
हाजीपुर : पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने हाजीपुर में लोजपा कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेले. लोजपा के वरीय नेता सहदेव राय के नेतृत्व में रामाशीष चौक पर मंत्री संजय कुमार सिंह ने लोजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गुलाब फूल के पँखुरी से जम कर होली खेले.
वरीय लोजपा नेता सहदेव राय ने बताया कि मंत्री जी के साथ फूल की होली खेलने के लिए गुलाब के फूल की पँखुरी कोलकाता से मंगाया गया था.
इस मौके पर मंत्री संजय कुमार सिह ने कहा श्रद्धये रामविलास पासवान ओर मंत्री चिराग पासवान जी के द्वारा कार्यकर्ताओं के प्रति यह स्नेह और प्यार है. होली में कार्यकर्ता एक दूसरे से मिलते हैं तो आपसी भाईचारा का संदेश देते हुए गले मिलते हैं, होली भेदभाव मिटाने का पर्व है.
हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।