Live

Bihar News

पीएम नरेंद्र मोदी ने की अररिया-गलगलिया नई रेल लाइन समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत, सीमांचल को मिली बड़ी सौगात

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

अररिया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्णिया के शीशाबाड़ी एसएसबी मैदान में आयोजित जनसभा से 36 हजार करोड़ रूपये मूल्य की सौगात सीमांचल को दी है. पूर्णिया एयरपोर्ट को शुरुआत करने के साथ ही अररिया गलगलिया नई रेल लाइन, जोगबनी से पटना तक की लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जोगबनी से दक्षिण भारत इरोड के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन,कटिहार सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वाया अररिया गलगलिया नई रेल लाइन,सहरसा छेहरदा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करीब 36 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई. पूर्णिया एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बिल्डिंग, नेशनल मखाना बोर्ड, कोसी-मेची इंट्रा-स्टेट रिवर लिंक प्रोजेक्ट सहित कई रेल परियोजनाएं शामिल रही. इसके अलावा पीएम आवास योजना के तहत 35 हजार ग्रामीण और 5 हजार 920 शहरी लाभार्थियों को घरों में गृह प्रवेश कराया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अररिया सहित फारबिसगंज और जोगबनी स्टेशन पर भी किया गया. रेलवे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जोगबनी से जोगबनी इरोड अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन,फारबिसगंज स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. वहीं अररिया से कटिहार सिलीगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का अररिया के रहमतपुर स्टेशन तक परिचालन शुरु किया गया. फारबिसगंज स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्णिया से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया गया. वहीं जोगबनी में आयोजित कार्यक्रम में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जोगबनी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. अररिया, फारबिसगंज, जोगबनी स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मौके पर बड़ी संख्या में रेलवे के अधिकारी समेत स्थानीय लोग और एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अररिया से बिपुल विश्वास की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें