Hindi News / राजनीतिक दायित्वों से मुक्त होने की मनीष सिंह ने जताई इच्छा, चिराग पासवान...

BIHAR NEWS : राजनीतिक दायित्वों से मुक्त होने की मनीष सिंह ने जताई इच्छा, चिराग पासवान को लिखा पत्र

Edited By:  |
bihar news

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रवक्ता एवं पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनीष सिंह ने अपने राजनीतिक दायित्वों से मुक्त होने की इच्छा जताई है. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को संबोधित पत्र के माध्यम से प्रदेश प्रवक्ता के दायित्व से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया है.

मनीष सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि विधिक कार्यों के साथ पटना उच्च न्यायालय में नियमित प्रैक्टिस की व्यस्तता के कारण उनके लिए राजनीतिक दायित्वों के निर्वहन हेतु अपेक्षित समय निकाल पाना कठिन होता जा रहा है. ऐसी स्थिति में वह अपने दायित्वों के साथ पूर्ण न्याय नहीं कर पा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए वह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में प्रदेश प्रवक्ता के दायित्व से मुक्त होना चाहते हैं,ताकि अपने विधिक कार्यों और पेशेवर जिम्मेदारियों पर पर्याप्त समय दे सकें.

अपने पत्र में मनीष सिंह ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत मतभेद के कारण नहीं,बल्कि समयाभाव और व्यावसायिक व्यस्तताओं के कारण लिया जा रहा है. उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपना सम्मान और विश्वास भी व्यक्त किया.

मनीष सिंह ने चिराग पासवान के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रति प्रेम,सम्मान,विश्वास और आत्मीय संबंध सदैव पूर्ववत बने रहेंगे. उन्होंने चिराग पासवान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के प्रति अपना सम्मान भी अटूट रहने की बात कही.

मनीष सिंह ने अपने पत्र का समापन सम्मान और स्नेह के साथ करते हुए पार्टी नेतृत्व से अपने वर्तमान राजनीतिक दायित्वों से मुक्त करने की विनम्र अपील की है. अब पार्टी नेतृत्व की ओर से उनके अनुरोध पर क्या निर्णय लिया जाता है,इस पर सबकी नजर है.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट-