BIHAR NEWS
समस्तीपुर में जदयू का सुशासन दिवस कार्यक्रम, डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने नीतीश कुमार की उपलब्धियों को बताया
समस्तीपुर : जनता दल यूनाइटेड ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में 20 साल से अधिक चली सरकार के सुशासन दिवस के रुप में मनाया. इसी कड़ी में समस्तीपुर में पार्टी द्वारा नीतीश संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
इस मौके पर विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार ही नहीं देश के ऐसे पहले नेता रहे हैं जो इतने दिनों तक सरकार के मुखिया रहे. उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई. उन्होंने कहा उनके शासनकाल में सभी जाति और धर्म के लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते रहे. नीतीश कुमार की बातों का जिक्र करते हुए विजय चौधरी ने कहा कि पार्टी के लोगों की इच्छा नहीं थी कि वे राज्यसभा जाएं परन्तु खुद नीतीश कुमार जिद पर अड़ गए, तब उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ने का फैसला लेना पड़ा. इसलिए पार्टी सुशासन दिवस के रूप में पूरे प्रदेश में नीतीश संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इस अवसर पर जेडीयू के कई विधायक और नेता के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
कैसर खान की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।