Hindi News / पूर्णिया के मां कामाख्या धाम में राजकीय कामाख्या महोत्सव का मंत्री लेसी सिंह...

BIHAR NEWS : पूर्णिया के मां कामाख्या धाम में राजकीय कामाख्या महोत्सव का मंत्री लेसी सिंह ने किया उद्घाटन

Edited By:  |
bihar news

पूर्णिया : जिले के ऐतिहासिक आपरूपी मां कामाख्या धाम में तीन दिवसीय राजकीय कामाख्या महोत्सव का बुधवार को उद्घाटन किया गया. बिहार की खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, कस्बा विधायक नितेश कुमार सिंह और डीएम अंशुल कुमार ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया.

मंत्री लेसी सिंह, डीएम और एसपी ने सबसे पहले मां कामाख्या मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की. इस मौके पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि पिछले साल ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब कामाख्या मंदिर आए थे तो उन्होंने इसे राजकीय महोत्सव घोषित किया था और यह दूसरी बार राजकीय महोत्सव मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मां कामाख्या की महिमा काफी अपरंपार है. दूर-दूर से भक्तजन यहां पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं. उन्होंने इसे कामाख्या कॉरिडोर से जोड़ने की भी बात कही. ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके.

वहीं कस्बा विधायक नितेश सिंह ने कहा कि मां कामाख्या काफी प्राचीन और आपरूपी मंदिर है. मंत्री लेसी सिंह के प्रयास से यहां राजकीय समारोह का आयोजन हो रहा है. इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि मां कामाख्या राजकीय समारोह में तीन दिनों तक कई कार्यक्रम हो रहे हैं. जिसमें बॉलीवुड के कई गायक, कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी. साथ ही वृंदावन से आई प्रसिद्ध कथा वाचक राधा किशोरी का कथा वाचन भी हो रहा है. 25 मार्च से 27 मार्च तक तीन दिनों तक कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे.

पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट--