Live

BIHAR NEWS

दानापुर सगुना मोड़ में चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन, लोगों में खुशी की लहर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दानापुर : राजधानी पटना से सटे दानापुर के सगुना मोड़ स्थित नवनिर्मित सगुना चिल्ड्रन पार्क का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर दानापुर नगर परिषद की अध्यक्ष शिल्पी कुमारी ने फीता काटकर पार्क का शुभारंभ किया.

यह पार्क दानापुर नगर परिषद द्वारा क्षेत्र का पहला ऐसा पार्क है,जहां स्थानीय लोगों को सुबह-शाम टहलने,बैठने और बच्चों को खेलने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी. पार्क के निर्माण से आसपास के निवासियों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला. इस पार्क में छोटा सा ओपन जिम की भी व्यवस्था की गई है.

उद्घाटन समारोह में नगर परिषद के कई वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे और सभी ने इस पहल की सराहना की है. वहीं,इस पार्क के निर्माण में भाजपा नेता शंकर सिंह का विशेष योगदान रहा,जिनके प्रयासों से यह सुविधा क्षेत्रवासियों को मिल सकी.

स्थानीय लोगों ने कहा कि इस पार्क के बनने से न केवल बच्चों को खेलने का सुरक्षित स्थान मिलेगा,बल्कि बुजुर्गों और युवाओं के लिए भी यह एक बेहतर सुकून भरा वातावरण प्रदान करेगा.

दानापुर से अभय राज की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें