Hindi News / पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की जयंती पर राजद नेता केदार यादव...

BIHAR NEWS : पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की जयंती पर राजद नेता केदार यादव एवं कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Edited By:  |
bihar news

हाजीपुर : पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री एवं मनरेगा के जन्मदाता स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह की जयंती पर शनिवार को वैशाली के भगवानपुर में रघुवंश बाबू के करीबी रहे राजद के वरिष्ठ नेता केदार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केदार यादव ने कहा“स्वर्गीय रघुवंश बाबू गरीबों और शोषितों के हक के लिए जीवन भर लड़ते रहे. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रहते हुए उन्होंने मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना लाकर करोड़ों मजदूरों को रोजगार देने का काम किया. आज हम उनकी जयंती को रोजगार दिवस के रूप में मना रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि रघुवंश बाबू की सोच थी कि गांव का मजदूर भूखा न रहे. मनरेगा ने गांवों से पलायन रोका और महिलाओं को भी आर्थिक मजबूती दी.

कार्यक्रम में राजद नेता संजीव कुमार यादव, विनोद राम, संजय पासवान, राजू पटेल, चंदेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, दशरथ राय, बॉबी कुमार राय, पप्पू कुमार राय, अमर पासवान, विनोद पासवान, राजकिशोर राम, शंभू दास, सुजीत कुमार राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रघुवंश बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए.

कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि रघुवंश प्रसाद सिंह के बताए रास्ते पर चलकर गरीबों और मजदूरों की आवाज बनते रहेंगे.

हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट--