BIHAR NEWS : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नवादा में व्यापार सह प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Edited By:  |
bihar news

नवादा: जिले के कादिरगंज में शनिवार को केंद्र सरकार के सूक्ष्म एवं लघु मध्यम मंत्रालय के सौजन्य से व्यापार सह प्रदर्शनी का तीन दिवसीय मेला गांधी इंटर विद्यालय के प्रांगण में लगाया गया. इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सूक्ष्म एवं मध्यम मंत्रालय जीतन राम मांझी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

जिले में निर्मित हर तरह के उत्पाद जिनमें बांस से बने बस्तू कादिरगंज के बुनकरों द्वारा निर्मित बस्तर छोटे छोटे उद्यमी द्वारा घर पर तैयार किए जा रहे रेडीमेड गारमेंट्स आदि की प्रदर्शनी लगाया गया है. इसका अवलोकन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने घूम घूमकर किया. स्थानीय उद्यमियों ने उन्हें अपनी परेशानियों से अवगत कराया. कुछ युवा उद्यमी बैंकों के द्वारा बरती जा रही अनियमितता की शिकायत को गंभीरता से लिया. मीडिया के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विश्वकर्मा योजना शुरू की गई है. जिसके तहत 18 प्रकार के कार्य करने वाले को शुरुआती दौर में 15 हजार का टूल कीट दिया जाता है. अभी 5 साल में 30 लाख लोगों को देना है. 12 लाख लोगों को 17 शेप 2023 से अभी तक में दे दिया गया है. शीघ्र ही बाकी बचे को दे दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि एमएसएमइ विभाग का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. क्रेडिट गारंटी योजना जिसके तहत लिमिट के तहत ऋण देना है. इसके तहत 10 लाख लोगों को लाभ मिला है. एमएसएमइ विभाग 34 करोड़ लोगों को नियोजन दिया गया है. 5 साल में 100 करोड़ लोगों को देने का लक्ष्य है. शराबबंदी पर उन्होंने कहा शराब बंदी अच्छी बात है लेकिन क्रियान्वयन सही नहीं है.

दिनेश कुमार की रिपोर्ट---