Hindi News / नित्य रंजन सिंह बने लोजपा (रामविलास) बिहार के मुख्य प्रवक्ता

BIHAR NEWS : नित्य रंजन सिंह बने लोजपा (रामविलास) बिहार के मुख्य प्रवक्ता

Edited By:  |
bihar news

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने नित्य रंजन सिंह उर्फ रंजन सिंह को बिहार प्रदेश का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है. पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किया है.

नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि नित्य रंजन सिंह के कुशल नेतृत्व एवं सक्रिय प्रयासों से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और अधिक सुदृढ़ होगी तथा पार्टी का जनाधार बढ़ेगा.

पार्टी नेतृत्व ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी है.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--