Hindi News / वैशाली में एक अस्पताल के एक्सरे रूम का महिला का अश्लील वीडियो वायरल,...

BIHAR NEWS : वैशाली में एक अस्पताल के एक्सरे रूम का महिला का अश्लील वीडियो वायरल, दो सदस्यीय टीम जांच में जुटी

Edited By:  |
bihar news

वैशाली: जिले के राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आया. एक वायरल वीडियो सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि हमारी व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े करता है. घटना के बाद दो सदस्यीय टीम राजापाकर अस्पताल जांच करने गई.

बताया जा रहा है कि एक गरीब और मजबूर महिला अपने परिजन का इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी. आरोप है कि एक्स-रे जांच के लिए उससे पैसे मांगे गए और जब उसने अपनी आर्थिक मजबूरी बताई, तो उसकी उसी मजबूरी का कथित तौर पर गलत फायदा उठाया गया और उसके साथ एक्सरे रूम में ही घिनौनी हरकत की गई. इतना ही नहीं, इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अगर ये आरोप सही हैं, तो सोचिए... जिस सरकारी अस्पताल में लोग इलाज और भरोसे की उम्मीद लेकर जाते हैं, अगर वहीं उनकी मजबूरी का सौदा होने लगे, तो आम आदमी आखिर किस पर भरोसा करे?

यह मामला सिर्फ एक महिला का नहीं है. यह हर उस गरीब परिवार का सवाल है, जो सरकारी अस्पताल में यह सोचकर जाता है कि वहाँ उसे इंसाफ और इलाज मिलेगा, शोषण नहीं. महिला अपने सास का एक्सरे कराने गई थी.

सबसे बड़ा सवाल स्वास्थ्य विभाग से है. अगर पहले भी अवैध वसूली और मनमानी की शिकायतें सामने आती रही थीं, तो आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? निगरानी कहाँ थी? जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते व्यवस्था को दुरुस्त क्यों नहीं किया?

हम किसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहे हैं. यह जांच का विषय है. लेकिन अगर जांच में लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो दोषियों पर सिर्फ विभागीय कार्रवाई नहीं, बल्कि सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

हर बेटी, हर बहन और हर मरीज की गरिमा की रक्षा करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है. सरकारी अस्पताल सेवा का मंदिर है, किसी की मजबूरी का फायदा उठाने की जगह नहीं.

बहरहाल इस पूरे मामले पर वैशाली के सिविल सर्जन ने बताया कि ये वीडियो कब की है, किसका वीडियो है, इसके लिए दो सदस्यीय टीम राजापाकर अस्पताल जाँच करने गई, जाँच टीम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की घटना कब की है और कहां की है.

अब सारी निगाहें प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जांच पर है. सच सामने आना चाहिए, दोषी चाहे कोई भी हो, उसे कानून के कठघरे तक पहुँचना ही चाहिए.

वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट-